ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राष्ट्रीय ट्रेडिशन शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप में तीर्थनगरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक अर्जित किए हैं।
टीम कोच गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बीते 18 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आरवी कंसवाल, अविरल थपलियाल, अनिरुद्ध ध्यानी, सार्थक कुकरेती, चैतन्या कपूर, अनिकेत अवस्थी, वरुण बडोला, सूजल भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता। दक्ष तलवार, अनिकेत अवस्थी, अर्जुन थापा, कलश बलूनी ने रजत और शिवांग नेगी, आरुष भुटियानी, अभिषेक नेगी, श्रेयांशी पाल, आकृति, सुनिधि रमोला, कंचन ने कांस्य पदक जीता। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को व्यापार सभा भवन में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।