फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री पर लगा मतगणना में फर्जीवाड़े का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम विवादों के फेर में फंस गया है। मंगलवार को नतीजे घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी योगेश राणा और उनके समर्थक पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत भारी संख्या में लोगों के साथ एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। प्रत्याशी योगेश राणा और पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवार रोशन रतूड़ी को विजय दिलाने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मतों में हेरफेर करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12,785 होने की सूचना दी गई थी। इसके उलट मतगणना वाले दिन कुल 12,887 मतों की गणना करवाई गई। उन्होंने कहा कि 102 अतिरिक्त वोट कहां से मतगणना वाले दिन आ गये। मंगलवार को मतगणना के बाद रोशन रतूड़ी को विजयी घोषित किया गया। इसके विरोध में योगेश राणा ने समर्थकों के साथ एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान को शिकायती पत्र रिसीव करने को कहा। एसडीएम ने शिकायती पत्र स्वीकार करने से मना कर दिया और कहा कि आपको आपत्ति है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाइए। इसी के साथ असंतुष्ट लोग धरना स्थल से उठ गए। इस मामले में योगेश राणा का कहना है कि हम कोर्ट की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें