फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीयों ने राष्ट्रीय दलों को अंतिम स्थानों में खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। नगर पालिका देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस पर भारी रहे। यहां कुल पांच प्रत्याशियों में से भाजपा चौथे और कांग्रेस अंतिम पायदान पर रही। जबकि शीर्ष तीन पर निर्दलीय काबिज रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका देवप्रयाग के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल सब पर भारी रहे। कोटियाल की रणनीति के आगे विरोधी चित हो गए। भाजपा की हार का प्रमुख कारण भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़े निवर्तमान सभासद विद्यार्थी पालीवाल भी रहे। पालीवाल के पीछे यूथ खड़ा था। पालीवाल भले ही तीसरे स्थान पर रहे हो, लेकिन उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुधीर मिश्रा को पीछे धकेल दिया। इसका सीधा फायदा कोटियाल को मिला। कांग्रेस की तो यहां बहुत बुरी फजीहत हुई। देवप्रयाग में 1926 मतदाताओं में से 1468 ने वोट डाला था। विजयी प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल को 429, राजेश अग्रवाल को 406, विद्यार्थी पालीवाल को 331, भाजपा प्रत्याशी सुधीर मिश्रा को 230 और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश प्रयागवाल को 51 मत मिले। 21 मत अवैध रहे।

कोटियाल परिवार को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष की कुर्सी
देवप्रयाग। अध्यक्ष पद का चुनाव जीते कृष्णकांत कोटियाल को राजनीति का लंबा अनुभव है। इससे पूर्व उनकी पत्नी शुभांगी कोटियाल नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। यानि कि कोटियाल परिवार को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी मिली है। कोटियाल स्वयं जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान भी रहे हैं।
विज्ञापन


पर्ची से जीती संगीता
कीर्तिनगर। नगर पालिका वार्ड 2 मंदिर मुहल्ला में सभासद का फैसला पर्ची से हुआ। यहां संगीता ध्यानी और सुनीता जोशी को 148-148 मत मिले। जिस पर आरओ आशीष भट्ट ने पर्ची डलवाने का निर्णय लिया। इसके लिए बच्चे को बुलाकर पर्ची उठवाई गई। भाग्य ने संगीता का साथ दिया और वह विजयी रही।
विज्ञापन


.............
जारी
सन्दीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें