फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद को मिला हॉल ऑफ फेम अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विश्व टॉयलेट दिवस पर विश्व स्तरीय टॉयलेट समिट का आयोजन किया गया। इस दौरान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती को हॉल ऑफ फेम अवार्ड से सम्मानित किया गया। समिट को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां वर्ल्ड टॉयलेट दिवस के अवसर पर शौचालय और ग्रामीण परिवेश की स्वच्छता में बदलाव लाने को आंदोलन हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 तक भारत को ओडीएफ मुक्त कर महात्मा गांधी को उनके 150वें जन्मदिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। विश्व स्तरीय इस समिट में स्वामी चिदानंद, वर्ल्ड टॉयलेट आर्गेनाइजेशन के संस्थापक जैक सिम, केंद्रीय स्वच्छता व पेयजल सचिव परमेश्वर अय्यर आदि खास तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी चिदानंद को हॉल ऑफ फेम अवार्ड और केंद्रीय पेयजल सचिव परमेश्वर अय्यर को भी स्वच्छ भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक हिरण्या बोराम, एलआईसीआईएल समूह के चीफ पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर जिन मोंटेसेनी, वॉटर ओआरजी के सह संस्थापक गैरी व्हाइट, विश्व शौचालय संगठन के संस्थापक जैक सिम, परियोजना प्रबंधक स्मार्ट शहरों में सतत शहरी विकास जॉर्ज जोहांसन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें