फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला स्थल पर अभी तक नहीं लग पाए हैं खेल तमाशे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में खेल तमाशों को लेकर संशय बना हुआ है। मेले के आयोजन में मात्र एक दिन शेष है, लेकिन अभी तक मेला स्थल पर खेल तमाशे नहीं लग पाए हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि मेला शुरू होने से पहले खेल तमाशे लग जाएंगे।
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेला 21 नवंबर से प्रारंभ होना है। इस बार पालिका बोर्ड न होने से मेला जिला प्रशासन करा रहा है। मेला आयोजन के लिए प्रशासन ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया है, लेकिन अभी तक मेले की तैयारियां परवान नहीं चढ़ पाई हैं। मेले के आयोजन के लिए मात्र एक दिन शेष रहा गया है। मेला स्थल जीआईएंडटीआई में अभी तक खेल तमाशे नहीं लग पाए हैं। स्थानीय निवासी गोकुलानंद, धीर सिंह व मोर सिंह ने कहा कि मेला स्थल पर अभी तक खेल तमाशों के न लगने से मेले के लिए माहौल नहीं बन पा रहा है। मेला स्थल पर जहां सरकारी प्रदर्शनी लगती है, सोमवार को वहां कीर्तिनगर के टैक्सी वाहन पार्क थे। वहीं एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं गढ़वाल विवि के समाज शास्त्र एवं समाजकार्य विज्ञान विभाग के छात्र बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर खड़े दीये के दौरान मंदिर परिसर में अपना सहयोग देंगे। विभाग के डा. नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि विभाग के छात्र मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस व मंदिर सेवादल का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें