श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। विवि प्रशासन ने वरिष्ठता सूची पर प्रत्यावेदन के लिए सात दिसंबर तक का समय दिया है।
गढ़वाल विवि में शिक्षक लंबे समय से वरिष्ठता निर्धारित किए जाने की मांग कर रहे थे। इस पर विवि प्रशासन ने एक माह पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी की थी। विवि प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची जल्द जारी किए जाने की बात कही थी। बीते 17 नवंबर को विवि प्रशासन ने 35 एसोसिएट व 123 प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी है। सहायक प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची में वरिष्ठता क्रमांक भी अंकित किया गया है। हालांकि एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची में वरिष्ठता क्रमांक नहीं लिया गया है। वरिष्ठता सूची के संबंध में आपत्ति दर्ज करने के लिए विवि प्रशासन ने सात दिसंबर तक का समय दिया है। विवि के सिस्टम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठता सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।