फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ एक हजार मरीजों का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। जुनून चैरिटेबल ट्रस्ट नोएडा की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जिले के करीब 1000 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने शिविर का शुभारंभ किया। नोएडा से पहुंचे चिकित्सकों ने मरीजों की ईसीजी, बोन डेंटिस्ट, खून, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, एंडोस्कोपी से पेट जांच, दांत, नाक और कान की जांच की गई। शिविर में 28 विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे थे।
विज्ञापन

चमोली जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. जगदीश वैष्णव ने बताया कि नंदप्रयाग में प्रतिवर्ष वैष्णव परिवार और नोएडा की जुनून चैरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त पहल पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर, जोशीमठ, घाट, नंदप्रयाग, पोखरी, चमोली क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। इस मौके पर अधिवक्ता हरीश पुजारी, समीर बहुगुणा, राजेश्वरी, डा. सौरभ वैष्णव, संदीप, चंडी प्रसाद, रघुवीर बिष्ट, राकेश कुमार, राकेश डिमरी, विनोद भट्ट, विक्रम रौतेला, संजय रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें