फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र में समर्थकों के बीच चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान स्थल पर सभासद पद के भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की दोनों प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घुंसे चलने लगे। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी घायल हो गया। मौजूद पुलिस किसी तरह दोनों पार्टी समर्थकों को बाहर तक ले गई। जहां लाठियां फटकार मारपीट कर रहे लोगों को तीतर-बीतर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तीन बजे निर्दलीय प्रत्याशी अंकित जोशी के समर्थकों ने भाजपा समर्थकों पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। जिस पर भाजपा समर्थक भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी जो कुछ ही देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस मारपीट कर रहे लोगों को मतदान स्थल के बाहर तक ले गई। लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच मारपीट का सिलसिला जारी रहा। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार दोनों पक्षों को तीतर-बीतर किया। घटना के बाद मतदान स्थल पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें