फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी संख्या में लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । नगर पालिका मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद व सभी 11 वार्डों के सभासद पदों के लिए लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रात: आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और सांय पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान 12 मतदान केंद्रों पर कुल 74.41 मतदान हुआ। भारी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे और प्रत्याशी के मतपत्र पर मुहर लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए महिला व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। वोट डालने के लिए लोगों ने घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस मौके पर वृद्धजनों व दिव्यांगों को सहारा देकर लोगों ने मतदान स्थल पर पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में भी चारों बूथों पर लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 3749 मतदाताओं में से 3007 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इस तरह चुनाव में 79.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 1772 पुरुष जबकि 1235 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें