फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नवंबर को सीएम और केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड सहित क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे प्रगतिशील जनमंच ने 23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहुंच रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व अन्य केंद्रीय मंत्रियों के विरोध का एलान किया है। प्रजम ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर कुछ करना ही नहीं चाहती है।
विज्ञापन

रविवार को एनआईटी के मुद्दे पर प्रजम के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर आगामी रणनीति बताई। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि 21 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन के दिन श्रीनगर बंद के पक्ष में आंदोलनकारी नहीं थे। यह प्रस्ताव स्वयं व्यापारियों ने दिया था, जो बाद मेें मुकर गए। उन्होंने कहा कि प्रजम किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहता, लेकिन 23 नवंबर को मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम का विरोध होगा। यदि भाजपा या प्रशासन टकराव नहीं चाहती, तो आंदोलनकारियों को एनआईटी के स्थायी कैंपस के निर्माण के संबंध में लिखित रुप से दिया जाए। प्रजम के प्रवक्ता सुरजीत बिष्ट ने बताया कि 3 दिसंबर को होने वाली महापंचायत अब 10 दिसंबर को होगी। मौके पर संयोजक जेपी पुरी सहित विभिन्न आंदोलनकारियों ने कहा एनआईटी के कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि वह पुन: कक्षाओं में आने वाले छात्रों को लौटा रहे है। संस्थान के गेट पर ताला लगाकर उनको घर जाने के लिए कहा जा रहा है। प्रजम ने सरकार से मांग की कि डीएम और एसएसपी को भेजकर ताले खुलवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें