फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में राहुल और निंबध में पूनम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से 50 निर्धन छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल पांडे ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राहुल रावत प्रथम, हितेश भंडारी द्वितीय और हिमांशी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि निबंध प्रतियोगिता में पूनम ने पहला, आरती ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम संयोजक जसवंत लाल और प्रवक्ता किशोरी सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य एसएन कोठियाल, एसपी घिल्ड़ियाल और जेपी रतूड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें