फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग मे मतदाता बढ़े, मतदान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद जहां जनसंख्या के साथ वोटर भी बढ़े। वहीं स्थानीय सरकार चुनने के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखाई। इससे यहां पिछले चुनावों की अपेक्षा करीब दो प्रतिशत मतदान कम हुआ। रविवार को हुए मतदान में 5157 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 2427 महिलाएं और 2730 पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में यहां नगर पंचायत थी। तब यहां की जनसंख्या करीब 8282 और मतदाताओं की संख्या 6304 थी। दो साल पहले नगर पंचायत से नगर पालिका उच्चीकृत होने के बाद यहां सिमली, राड़खी, मज्याड़ी, कुंडेला सहित सेमी ग्वाड़ और देवतोली आदि गांव आ गए, जिससे नगर पालिका की जनसंख्या बढ़कर करीब 9850 हो गई और पालिका के सातों वार्डों में करीब 1594 मतदाता बढ़े। ऐसे में यहां मतदाताओं की संख्या 7899 पहुंच गई, लेकिन अपेक्षाकृत मतदान कम हुआ। वर्ष 2013 में जहां नगर पंचायत के चुनावों में यहां 67.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं रविवार को हुए चुनावों में करीब 65.45 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान नगर मुख्य बाजार वार्ड के नगर पालिका बूथ पर हुआ। यहां करीब 53 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे अधिक मतदान गांधीनगर बूथ पर हुआ। यहां 70 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आईटीआई बूथ पर 68 प्रतिशत, ईड़ाबधाणी तथा सेमीग्वाड़ के बूथ पर 67 प्रतिशत के आसपास मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें