फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर निर्वतमान पालिकाध्यक्ष पर हमला, समर्थकों ने घेरी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी के साथ हाथापाई और अभद्रता के विरोध में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चौकी का घेराव करने के बाद पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ अभद्रता, जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर शिकायत की है कि शनिवार रात्रि करीब दस बजे खाना खाने के बाद वह कार्यालय से बाहर आ रहे थे, तभी दो लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और हाथापाई पर उतारू हो गए। नेगी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथी देवेंद्र कनवासी निवासी बंदरखंड को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी। नेगी ने आशंका व्यक्त की है कि संभवत: बाइक सवार युवक भी उन्हें ही निशाना बनाना चाहता था। मुकेश नेगी ने कहा कि जानलेवा हमला सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है। बाइक की टक्कर से घायल हुए देवेंद्र कनवासी को रात को ही अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए निवर्तमान पालिकध्यक्ष के समर्थकों और परिजन शनिवार देर रात 11 बजे पुलिस चौकी पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की। मुकेश नेगी की पत्नी और परिजनों ने परिवार की जानमाल की सुरक्षा को खतरा बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध निकाय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें