फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह रहा पोलिंग बूथों पर सन्नाटा, दोपहर बाद बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/नई टिहरी। चमोली जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। रविवार को लोग घरों का काम निपटाकर दोपहर बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे, जबकि सुबह ठंड के कारण इक्का-दुक्का लोग ही पोलिंग बूथों तक पहुंचे। दोपहर बाद बूथों पर मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
नगर पालिका गोपेश्वर में सुबह दस बजे तक जहां नौ फीसदी मतदान हुआ था, वहीं दोपहर में बारह बजे 22 फीसदी मतदान हुआ। बारह बजे तक नगर पंचायत पोखरी में सर्वाधिक 31 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं, जो शाम पांच बजे तक जारी रही। मतदान को लेकर खासकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई महिलाएं बच्चों के साथ मतदान करने पहुंचीं। नगर पालिका गोपेश्वर के गंगोलगांव में शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

नई टिहरी में सुबह 8 बजे से ही जिले के सभी 69 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लग गई। लोगों को लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। नई टिहरी के लोनिवि, नगर पालिका, केंद्रीय विद्यालय, चंबा लोनिवि, चमियाला प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर शाम 6.30 बजे तक भी मतदान होता रहा।
विज्ञापन


मतदान के लिए युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह
रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाले मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के लिए केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ लगी रही।
नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में हुए निकाय चुनाव में कुल 13746 मतदाताओं में करीब 15 फीसदी नए वोटर थे। रुद्रप्रयाग में वार्ड छह में पहली बार वोट देने वाले तनुज ने बताया कि वह अपने मताधिकार के प्रयोग करने से खुश हैं। मजबूत लोकतंत्र के लिए आम नागरिक को अपना वोट का प्रयोग करना चाहिए, जिससे सुयोग्य को मौका मिल सके। नगर के सभी सात पोलिंग बूथों पर 200 से अधिक मतदाताओं ने पहली बार वोट दिया। अगस्त्यमुनि में जीजीआई पोलिंग बूथ पर पहली बार वोट देने के लिए जया, तृप्ति, शालू, आशिया, संजय, याशमिन देर तक लाइन में खड़ी रही। मतदान को लेकर वह काफी उत्सुक थे। यहां सभी सात बूथों पर नए मतदाताओं ने उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, ऊखीमठ में पहली बार वोट देने वाली दीपशिखा ने भी अपनी उत्सुकता दिखाई। राप्रावि तिलवाड़ा, राप्रावि रामपुर, गीड़-भुतेर बूथ पर भी 50 से अधिक युवा/युवतियों ने पहली बार अपना मत दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें