फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में निर्धारित किए गए 25 मतदान केंद्रों में से पांच केंद्र अति संवेदनशील जबकि 15 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। प्रशासन भी सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रख रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एकमात्र निकाय डोईवाला नगर पालिका में पांच मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। डोईवाला में भानियावाला , केशवपुरी, कुडकावाला, माधोवाला, जौलीग्रांट को अति संवेदनशील केंद्र माना गया है।
विज्ञापन

25 केंद्रों में से पांच सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्र है। 15 केंद्र संवेदनशील श्रेणी रखे गए हैं। मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के कारण प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बना रहा है। वहीं, मतदान के लिए व्यवस्थाओं को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया है। मतदान के लिए शनिवार आज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। डोईवाला में 25 मतदान केंद्रों पर 49 मतदाता स्थल बनाए गए हैं। मतदान और मतगणना के लिए सभी तैयारियों को डोईवाला महाविद्यालय परिसर से किया जाएगा। उपजिलाधिकारी डोईवाला और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शनिवार से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें