फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लाक के कठूड़ गांव में बृहस्पतिवार को भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कठूड़ गांव निवासी रजपाल सिंह बिष्ट पुत्र दरबान सिंह दोपहर डेढ़ बजे कुछ ही दूर पलसारी तोक में अपनी गोशाला में जा रहा था। इसी दौरान यहां घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। रजपाल के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक भालू जंगल की ओर भाग गया। रजपाल के हाथ-पैर जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों ने रजपाल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें