श्रीनगर। स्थानीय युवाओं के ग्रुप मोक्ष फेस्ट की ओर से मॉडलिंग व डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शीतल धनाई बेस्ट मॉडल बनी। जबकि डांस में अश्लेष ने बाजी मारी।
बुधवार रात रामलीला मैदान में मोक्ष फेस्ट ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी और हिमांशु अग्रवाल ने किया। अतिथियों ने आयोजकों की पहल की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत मॉडलिंग प्रतियोगिता के साथ हुई। स्थानीय युवतियों ने रंग बिरंगी रोशनी और गढ़वाली गीतों पर पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों को मोहित कर दिया। प्रतियोगिता में शीतल धनाई को पहला, करिश्मा को दूसरा व अल्का आर्य को तीसरा स्थान मिला। बेस्ट केट वॉक का खिताब किरन को मिला। जबकि दीक्षा को बेस्ट स्माइल का पुरस्कार मिला। इसके पश्चात डांस प्रतियोगिता हुई, जिसमें अश्लेष प्रथम, अंकुर द्वितीय व एंजल राणा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम आयोजक सौरभ ने बताया की मोक्ष ग्रुप हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। इस अवसर पर मैडी, जूली, गजपाल, प्रमोद व पंकज आदि उपस्थित थे।