फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा इंजन जोड़ने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों के प्रयास से विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। उन्होंने निकाय चुनाव में जनता से डबल इंजन के जीत का तीसरा इंजन जोड़ने का आह्वान किया। अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार की शाम को केशवपुरी स्थित दशहरा मेला मैदान पर नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नगीना रानी और बीस वार्डों में सभासद पदों के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नगीना रानी ने कहा कि सभी वर्गों को साथ में लेकर नगर का समुचित विकास करना उनकी प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दिशा निर्देशन में नगर पालिका को आदर्श रूप दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार, रामेश्वर प्रसाद लोधी, डबल सिंह भंडारी, संजीव सैनी, करन बोरा, शैलेंद्र त्यागी, रोहित क्षेत्री, ललित पंत, दरपान वोहरा, रवि पाल, दिनेश वर्मा, सरिता जोशी, आशा कोठारी, अनीता अग्रवाल, पूनम चौधरी, कोमल कन्नौजिया, मनीष नैथानी, आशा सेमवाल, नरेंद्र नेगी, राकेश नौटियाल, रविंद्र बैलवाल, विनित लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें