फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व : उगते सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। छठ पर्व पर तीर्थनगरी और समीपवर्ती इलाकों में श्रालुओं ने बुधवार को उदय होते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले नदी तटों पर बनाये गये वेदी स्थलों पर भगवान सूर्यदेव और छठ माता की संकल्प के साथ पूजा की गई। अर्घ्य देने के पश्चात श्रद्धालु अपने-अपने घरों को लौटे। साथ ही व्रतधारकों ने उद्यापन भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रात:काल पूर्वांचल और बिहार मूल के लोगों ने छठ पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद लोगों ने चंद्रेश्वरनगर, शीशमझाड़ी, मायाकुंड, शांतिनगर, सोमेश्वर नगर, कालेकी ढाल, आवास विकास कॉलोनी, वीरभद्र, आईडीपीएल, श्यामपुर, लालतप्पड़, डोईवाला, रायवाला आदि इलाकों से नदी की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं ने नदी तटों पर सुबह करीब छह बजकर पैंतालिस मिनट पर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद घरों को लौटे और कच्चे दूध से तैयार किए गए प्रसाद को ग्रहण कर व्रत खोला।
उधर, सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से त्रिवेणी घाट पर छठ महोत्सव के तहत सुबह चार बजे हवन किया गया। सुबह साढ़े छह बजे भगवान सूर्यदेव और छठ माता की आरती उतारी गई। इसके बाद महोत्सव के तहत स्थापित भगवान सूर्य और छठ माता की मूर्तियों को श्रद्धापूर्वक गंगा में विसर्जित किया गया। समिति के सदस्यों, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के बच्चों और श्री गंगा सभा ने गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, कार्यक्रम संयोजक राजू गुप्ता, पवन गुप्ता, राजपाल ठाकुर, राजेश गौतम, रामानंद सिंह, सोनू सिंह, देवीशरण, मनोज बनवाल, अरुण मनवाल, दीपक सरकार, चंद्रेश्वर यादव, परमेश्वर यादव, ईश्वर यादव, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें