फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा दिवस के रूप में मनाई पंडित नेहरू की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी तथा आसपास क्षेत्रों में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने इसे प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया। हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में सिद्धिका प्रथम, निधि द्वितीय और तनिषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में तुलसी, प्राप्ति और खुशी दिवाकर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्राओं के लिये बोरा रेस व जलेबी रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सीमा कोठियाल, ममता गुप्ता, सविता रानी, संध्या गुप्ता, श्रद्धा आदि उपस्थित रहीं। वहीं, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने किया। इस दौरान विद्यालय में कला, कहानी, निबंध, कविता और सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। साइकिल रेस में विद्यालय के छात्र साहिल अहमद प्रथम तथा जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज कुमार सहित अध्यापक मौजूद रहे।
इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में पंडित नेहरू की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोटिवेट इंडिया मिशन के प्रमुख राकेश चंद्र डंगवाल ने कहा कि सही आदतें ही सही चरित्र और हमारे भविष्य का निर्माण करती हैं। इसलिए हम सभी को सही आदतों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार पांडेय, नंद किशोर भट्ट, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, राजकुमार यादव, रामगोपाल रतूड़ी, संदीप कुमार, रजनी गर्ग, रश्मि भट्ट, संगीता रावत, मीनाक्षी उनियाल आदि उपस्थित रहे। वहीं, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयों के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यालय में छठ पूजा के उपलक्ष्य में साफ सफाई का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। दमयंती जन सेवा ट्रस्ट की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीबीवाला में ट्रस्ट की ओर से 80 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश कपूरवान, प्रकाश चंद जुयाल, शुभम बहुगुणा, पंकज जोशी, रंजना भट्ट आदि उपस्थित रहे। वहीं, डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के साथ अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्रों को बाल दिवस का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सहगल, एमसी त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। मां आनंदमयी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पंडित नेहरू की जयंती पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। साथ ही फैंसी ड्रेस, रस्साकस्सी, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मापन की संकल्पना से कराया अवगत
गंगा भोगपुर स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय में पंडित नेहरू की जयंती को प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया गया। संचालक डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के विकास हेतु इंग्लिश स्पीकिंग डे व प्रतिभा दिवस जैसे नवाचारी कार्यक्रमों को सम्मिलित किया गया है। संस्था के छात्र-छात्राओं को मापन की संकल्पना से अवगत कराते हुए तराजू बनाने की कला से अवगत कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने की सीख दी। यहां विज्ञान अध्यापिका धनेश्वरी रतूड़ी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पोखरियाल, रेखा पुरोहित व आशा बिष्ट मौजूद रहे।

महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
पंडित नेहरू की जयंती पर वसुधैव कुटुम्बकम नैतिक मानव समाज निर्माण संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों और महिलाओं को जीवन के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। संस्था की महासचिव व कार्यक्रम की संचालिका आशा त्रिपाठी ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों के कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री, लंच बॉक्स, कपड़े वितरित किए। इस मौके पर नेहा पांडे, अनीता वशिष्ठ, आरती गौड़, अनिकेत शर्मा, एके त्रिपाठी, सागर पांडे, रेखा पांडे, नितिन शर्मा, अरुण मौर्य, अमन शर्मा, सुरेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें