फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवों ने दिया श्रद्घालुओं का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्वाड़ गांव में आयोजित पांडव लीला के छठवें दिन पांडवों के पश्वाओं ने ढोल दमाऊं की थाप पर पांडव नृत्य किया। पश्वाओं ने गांव पहुंचे श्रद्धालुओं और ध्याणियों को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

ग्वाड़ नौ नवंबर से पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। गांव में सात साल बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार रात को हुए पांडव नृत्य के दौरान द्रोपदी स्वयंवर और पांडवों के अज्ञातवास का मंचन किया गया। बुधवार दोपहर बाद पांडवों की पूजा की गई और पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवलधार, सगर, ग्वाड़, गंगोलगांव, मंडल सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु मौजूद थे। दूसरी ओर घाट ब्लाक के स्यांरी-बंगाली, लाखी सहित अन्य गांवों में भी पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है।


परवाड़ी गांव में 21 से होगी पांडव लीला
कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लॉक के परवाड़ी गांव में 29 वर्षों के बाद 21 नवंबर से पांडव लीला का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों ने पांडव चौक पर भूमियाल देवता की पूजा के बाद पांडव लीला के आयोजन की तिथि निर्धारित की। धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें