फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी के साथ गौचर में मेले की औपचारिक शुरूवात

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। हर वर्ष बाल दिवस पर शुरू होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की औपचारिक शुरुआत बुधवार को गौचर मेला मैदान में हुई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। मेले का औपचारिक शुभारंभ करते हुए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण अभी औपचारिक तौर पर मेले का शुभारंभ किया गया है। 23 नवंबर से गौचर मेले का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि मेले को इस वर्ष नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत कई कार्यक्रम भव्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने गौचर मुख्य बाजार होते हुए प्रभात फेरी निकाली और चाचा नेहरू को याद किया। डीएम ने कहा कि मेले में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक के साथ ही नए कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। इसमें एडवेंचर एक्टिविटी, फूड फेस्टिवल, योगा कैंप, फिल्म फेस्टिवल, तंदूरा डांस, सेडो डांस, मैजिक शो आदि शामिल हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी होगी। इस दौरान डीएम ने मेला मैदान गौचर में लगाए जाने वाले स्टॉल, दुकानों, मुख्य पांडाल, प्रवेश द्वारा, विश्राम गृह तथा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए चयनित गौचर हवाई पट्टी आदि स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे, एसडीएम/मेलाधिकारी जीआर बिनवाल, एसडीएम बुसरा अंसारी, डायट के प्राचार्य के. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, युवा कल्याण अधिकारी अविनाश दीपक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें