श्रीनगर। विश्व मधुमेह दिवस पर बुधवार को डा. रजनीश सिन्हा क्लीनिक में निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे 80 लोगों की ओर से मधुमेह (शुगर) की जांच करवाई गई। डा. सिन्हा ने बताया कि जांच में 20 लोग मधुमेह के रोगी पाए गए। जबकि 40 लोगों मेें इस बीमारी के लक्षण मिले है। शिविर मेडसोर्स ओजोन बायोमडिकल व डिस्कवरी मेन फांइड फार्मा की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर सत्येंद्र रावत व किशन कुमार आदि मौजूद थे।