फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण व पथ प्रकाश की व्यवस्था न किए जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डैम कालोनी निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जीआईसी को जोड़ने वाले रास्ते पर पथ प्रकाश की व्यवस्था न किए जाने व कालोनी के पास कूड़ादान न लगाए जाने पर आक्रोश जताया है। कहा कि जब तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई पालिका की ओर से लगाया गया स्वच्छता शुल्क नहीं देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एजेंसी मोहल्ला डैम कालोनी निवासी चंदन सिंह चौहान ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि मुख्य मार्ग से जीआईसी श्रीनगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से आए दिन जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। साथ ही मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ादान न लगाए जाने से लोग घरों का कूड़ा गदेरे आदि स्थानों में डाल रहे है, जिससे गंदगी फैल रही है। कहा कि कई बार शिकायत करने पर भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप नेगी, आरएस नेगी, चौकी लाल आदि ने पथ प्रकाश की व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण व संपर्क मार्ग के पक्कीकरण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही पालिका की ओर से लगाए गए 30 रुपये मासिक स्वच्छता शुल्क देने से भी इनकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें