फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कीर्तिनगर के ईई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर-चौरास मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य की सुस्त रफ्तार से नाराज जिला पंचायत सदस्य ने लोनिवि कीर्तिनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि लोनिवि की कार्यप्रणाली से लोगों की जान खतरे में हैं।
विज्ञापन

लोनिवि कीर्तिनगर की ओर से कीर्तिनगर-मढ़ी-चौरास मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। इसके लिए वर्ष 2016 में टेंडर डाले गए थे। शुरू से काम की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर लोनिवि स्थानीय लोगों के निशाने पर रहा है। अब जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी ने विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य के विरुद्ध लोगों की जान से खिलवाड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि 3 माह पूर्व लोनिवि ने मढ़ी पुल से विवि चौराहे तक सड़क खोदकर पत्थरों को छोड़ दिया गया, जिसके चलते वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना हुआ है। अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर विनोद नेगी ने कहा कि हां पिछले कुछ समय से काम धीमा चल रहा है। ठेकेदार को निरंतर काम में तेजी लाने के लिए कहा जा रहा है। ठेकेदार की मशीन पहुंचने वाली है। एक-दो दिन में काम तेजी पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें