फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण नहीं होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

मेहूंवाला खालसा संपर्क मार्ग का डामरीकरण नहीं होने पर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि बीते छह माह से सड़क का डामरीकरण कार्य अधर में लटका हुआ है। सड़क पर महज रोड़ी बिछा कर छोड़ दी गई है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत का खामियाजा गांव के 100 से अधिक परिवारों को उठाना पड़ रहा है। कहा यदि जल्द ही सड़क का डामरीकरण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि देहरादून (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मामले में सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान रण सिंह, कुंवर सिंह, आशाराम, बचन सिंह, अंतराम, जय, अनिल वर्मा, आशु वर्मा, गुलजार अहमद, अब्दुल सतार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें