फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही लग सकती है नशे पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने मंगलवार को कालसी थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। कहा ओवरलोडिंग और नशे को सिर्फ जागरूकता से रोका जा सकता है।
उन्होंने ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले मजदूरों, कबाड़ियों और फेरी लगाने वालों पर निगरानी रखी जाए। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले और जंगल के पास अवैध रूप से भांग की खेती करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। कहा बिना जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रहरियों की मदद के अपराध पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है। ऐसे में नाबालिगों के विवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। बैठक में थाना क्षेत्र के 28 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 52 ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया। बैठक में एसआई मनोज रावत, ग्राम प्रधान दिनेश तोमर, दीवान सिंह, कमला देवी, सत्य प्रकाश, रणवीर चौहान, रेखा देवी, सरोज देवी, रघुवीर सिंह, सुखपाल सिंह, चमन सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ग्राम प्रहरी की आर्थिक मदद की
कालसी। बैठक के दौरान यह बात प्रकाश में आई कि लेल्टा के ग्राम प्रहरी श्याम सिंह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर थानाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रहरियों ने सात हजार रुपये की धनराशि सहायता के रूप में श्याम सिंह को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें