फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरना संग निर्जल छठ व्रत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

छठ माई के गीतों के बीच मंगलवार को व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को महापर्व डाला छठ का पहला अर्घ्य देंगी। मंगलवार को पानी में फलों से भरी टोकरियों के साथ सजी-धजी सैकड़ों महिलाओं से यमुना और गंगभेवा बावड़ी के घाट गुलजार नजर आएंगे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे शाम को सूर्यदेव अस्ताचंल की ओर बढ़ेगा वैैसे ही नदी में अर्घ्य देने को खड़ी सुहागिन महिलाएं पुत्र और सुहाग की दीर्घायु की कामना करेंगी। इससे पूर्व नहाय-खाय के बाद सोमवार को महिलाओं ने छोटी छठ मनाई। गंगभेवा बावड़ी और डाकपत्थर स्थित यमुना घाट पर पूजा पाठ और स्नान के बाद देर शाम को दूध, गुड़ की खीर, घी-रोटी युक्त अल्पाहार ग्रहण कर छोटी छठ से निर्जला व्रत की शुरूआत की। मंगलवार की शाम को अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। उधर, सोमवार को देर शाम तक घाटों पर पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में रहीं। छठ पर्व पर बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने बाजारों में पूजा सामग्री के साथ अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें