फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा-युवतियों को मिल सकेगी निशुल्क कोचिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी आईएएस, पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग सुविधा मिल सकेगी। कोचिंग की पढ़ाई का खर्चा जिला प्रशासन उठाएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस गोपेश्वर में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। प्रवेश परीक्षा में सफल सौ अभ्यर्थियों को कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोचिंग सेंटर में युवक-युवतियों को आईएएस, पीसीएस, बैंकिंग और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। नि:शुल्क कोचिंग में दाखिले के लिए 19 नवंबर को अपराह्न तीन से चार बजे तक श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में परीक्षा होगी। परीक्षा में लगभग 400 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने कैंपस के प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी को प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला सूचना अधिकारी जीएस भट्ट ने बताया कि कोचिंग लेने के इच्छुक स्नातक पास मेधावी छात्र-छात्राओं से दस नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए 400 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें