फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड के मलबे को गदेरों में डंप करने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुरसाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हो रही हिल कटिंग का मलबा गदेरे में डंप करने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में भू-कटाव से समीपवर्ती गांवों को खतरा हो सकता है। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इन दिनों नंदप्रयाग से मैठाणा के बीच बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग कार्य जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन निर्माणदायी संस्था एनएचआईडीसीएल की ओर से खुलेआम मलबे को गदेरे में डाला जा रहा है। पुरसाड़ी गांव निवासी अनसूया, विशंबर सती और बचन सिंह का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना का मलबा गदेरे में डंप किया जा रहा है। बरसात में गदेरे के उफान पर आने से इससे समीपवर्ती गांवों को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने की मांग उठाई। बदरीनाथ वन प्रभाग के उपवन संरक्षक हाईवे किनारे एनएचआईडीसी और वन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से डंपिंग जोन चिह्नित किए गए हैं। कार्यदायी संस्था को डंपिंग जोन में ही मलबे के निस्तारण के लिए कहा गया है। यदि मलबा गदेरे में डाला जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि एनएचआईडीसी के अधिकारियों को ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत मलबे का निस्तारण डंपिंग जोन में ही करने के निर्देश दिए गए हैं। बरसाती गदेरों के समीप बने डंपिंग परिक्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें