फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर के अधिकारियों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना के मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने इमरजेंसी, ओपीडी व आईपीडी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने अस्पताल में कमियां होने की बात कही।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को सेना के हवाले करने की कवायद हुई थी। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत से लेकर सेना के तमाम अधिकारियों ने कॉलेज का भी निरीक्षण किया। कुछ समय मामला शांत रहने के बाद एक बार फिर अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया। विगत एक नवंबर को आर्मी इंजीनियरिंग कोर के अधिकारी ने बेस अस्पताल का निरीक्षण किया था। सोमवार को सेना के इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर के अधिकारी अलग दल में बेस अस्पताल पहुंचे। सुबह-सुबह पहुंचे एक सहायक इंजीनियर, दो जूनियर इंजीनियर और कांट्रेक्टर ने प्रत्येक वार्ड में जाकर भवन और उपकरणों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद आर्मी कमांड अस्पताल आगरा के ब्रिगेडियर प्रेरक मित्तल और मेजर अजय त्यागी बेस अस्पताल पहुंचे। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. विमल गुसांई और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनको 200 बेडेड नए भवन सहित पुराने अस्पताल भवन का निरीक्षण करवाया। अधिकारियों ने अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट और एसी की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ब्रिगेडियर मित्तल ने बताया कि अस्पताल की स्थिति को देखा गया है। अभी और अधिक सुधार की जरूरत है। बेहतर अस्पताल बनाने के लिए यहां संसाधन जुटाने की जरूरत है। जल्द सुधार के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें