फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थेरसास ने जीती एसएसपीएफ फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन (एसएसपीएफ) की पहल पर आयोजित श्रीनगर जोन की अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल ने जीती। प्रतियोगिता में छह स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम में एसएसपीएफ की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी गिरीश पैन्यूली ने किया। प्रतियोगिता में दो पूल में 6 टीमों की भिंड़त हुई। उद्घाटन मैच रेनबो पब्लिक स्कूल और भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल घसिया महादेव के बीच खेला गया। रेनबो ने एकतरफा मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम को 12-1 से बुरी तरह से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में कान्वेंट ने मास्टर माइंड स्कूल को 4-1 से पराजित किया। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से भी करारी हार सहनी पड़ी। गुरु राम राय 8-0 से विजयी रहा। गुरुराम राय ने रेनबो को 4-3, सेमफोर्ड ने मास्टर माइंड को 1-0 और कान्वेंट ने सेमफोर्ड ने 5-1 से हराया। अंकों के आधार पर पूल ए से गुरुराम राय और पूल बी से कान्वेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। कान्वेंट की टीम गुरुराम राय पर पूरी तरह से हावी रही। कान्वेंट ने 4 गोल ठोके। जबकि गुरु राम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए। व्यायाम शिक्षक सुनील नेगी, सुनीता, प्रशांत बर्त्वाल और सुरेश चमोली मैच रेफरी रहे। एसएसपीएफ के जिला समन्वयक केशर कोटियाल और जोनल इंचार्ज विकास घिल्डिय़ाल ने बताया कि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें