ब्यूरो/अमर उजाला
डोईवाला। विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आहूत शंखनाद रैली को लेकर विचार विमर्श हुआ। शंखनाद रैली में जनपद से भी कार्यकर्ता जाएंगे।
शनिवार को प्रेमनगर बाजार स्थित श्री गिरधारी लाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अजय आर्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण 80 करोड़ हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। जिसके निर्माण की घड़ी आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहा है। इस कड़ी में 25 नवंबर को अयोध्या में शंखनाद रैली आहूत की गई है। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। विहिप के विभाग मंत्री दिलीप मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट कर राम मंदिर निर्माण की अलख जगाने के लिए शंखनाद रैली की जा रही है।
बैठक में जिला मंत्री विनय पासवान, डोईवाला नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, अजय बिष्ट, अंकित राजपूत, अमित वर्मा, अविनाश सिंह, अभिषेक, जतिन राजपूत, शुभम, सुमित लोधी, अरुणा, बिट्टू लोधी आदि उपस्थित रहे थे।