फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन पाथावार लोक कला संस्था के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी के अलावा जौनसारी गीतों और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। स्कूूली छात्र-छात्राओं के सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में गुंजन नौटियाल और पेंटिंग में दीक्षा कंडवाल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

दूसरे दिन मेले में शामिल हुए मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मेले सांस्कृतिक धरोहर के साथ ही विकास के क्षेत्र में भी अहम योगदान निभाते हैं। इस दौरान पाथवार लोक कला संस्था और ममंद ने नंदा कलश यात्रा जय बोला जय बोला तेरी जय बोला... से कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत कुमाऊंनी गांगुली लसका कमर झटका छोड़ा..., और लाली ओ लाली होंशिया.. आदि प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। स्कूली स्तर पर पेंटिंग के सब जूनियर वर्ग में राहुल गौड़ प्रथम, मनीषा द्वितीय और सागर तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दीक्षा कंडवाल प्रथम, सुनिधि रावत द्वितीय और रवीना तृतीय रहीं। सामान्य ज्ञान के सीनियर वर्ग में ऋषभ, नीतू और अंजलि, लोक गीत के प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलेठी, दुबतोली और ऐरोली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। निबंध के जूनियर वर्ग में तनुजा, मीनाक्षी और दिव्या जबकि इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गुंजन नौटियाल, दिव्या और रश्मि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। बाल कविता में श्वेता, साक्षी और अभयकांत, भाषण के प्राथमिक वर्ग में अखिल सिंह, सृष्टि और वेदिका, सब जूनियर वर्ग में आदित्य, प्रिंस, अनुसूया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में जुनैद अंसारी प्रथम, आयुष द्वितीय और जावेद तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, जीएस रावत, हरेंद्र चौधरी, मोहन सिंह भंडारी, मुकेश नेगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें