फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन के गुजर गए सात माह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन का इंतजार हैं। बिना वेतन उनके त्योहार सूखे मेें गुजर रहे हैं। संस्थान के खाते में धनराशि उपलब्ध है, लेकिन सेवा विस्तारण के अभाव में संस्थान कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संवर्गों में नियत, दैनिक व चिकित्सालय प्रबंधन समिति के लगभग 208 कर्मचारी तैनात हैं। उक्त कर्मचारियों का समय-समय पर शासन से सेवा विस्तारीकरण होता है। विस्तारीकरण न होने की स्थिति में उनका वेतन आहरित नहीं हो पाता है। वर्तमान में उक्त कर्मचारियों का अप्रैल 2018 से सेवा विस्तारीकरण नहीं हुआ है। इसके चलते उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। दैनिक/नियत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट, सोहन सिंह व दीप सागर झिंक्वाण का कहना है कि सेवा विस्तारण/वेतन भुगतान की मांग वह हर मंच पर कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर तमाम अधिकारियों के समक्ष वेतन भुगतान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर जगह से निराशा हाथ लगी है। मामले में वित्त नियंत्रक मेडिकल कॉलेज श्रीनगर विवेक स्वरुप का कहना है कि बजट की समस्या नहीं है। कर्मचारियों को शासन से सेवा विस्तारीकरण मिलना है। विस्तारीकरण होने पर तुरंत वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को इस संबंध में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें