फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

श्यामपुर। खैरीखुर्द में जन जागृति समिति की ओर से राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि निर्मल आश्रम के संत जोत सिंह और डॉ. दर्शन कुमार शर्मा (अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद, आयुष) ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर देवेंद्र सिंह नेगी व खैरीखुर्द के ग्राम प्रधान विजयराम पेटवाल रहे। इस अवसर पर समिति की ओर से राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी और पुष्पा ममगाई को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रुचि भटनागर और अंजू रतूड़ी ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र गुंसाई, समिति के सचिव अमित धस्माना, प्रदीप धस्माना और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गुंसाई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में खुशी, अंकिता, कनक, तृप्ति, प्रानशिका चमोली, मानषी, शानवी चमोली, वंदना, पारी, संचिता, रिद्धिमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें