थराली/देवाल। पुलिस ने पिंडर नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि थराली पुल के नीचे पिंडर नदी किनारे एक शव तैर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से निकाला। उन्होंने बताया कि शव काफी पुराना है और महिला का है।