गैरसैंण। खंसर घाटी के जलचौंरा गांव का एक किशोर चार नवंबर से लापता है। किशोर के पिता वीरेंद्र सिंह ने किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जलचौंरा गांव निवासी दिगंबर सिंह (16 वर्ष) चार नवंबर को माईथान बाजार की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोज की गई लेकिन दिगंबर का कहीं पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि दिगंबर घर से 8000 रुपये भी लेे गया है। एसओ रविंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोर की खोज शुरू कर दी गई है।