फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद का टोरंटो में सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

टोरंटो में आयोजित विश्व धर्म संसद में आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती को अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें विश्व धर्म संसद के अध्यक्ष डॉ. राबर्ट पी सेलर्स ने शांति और मानवता के क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राबर्ट ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद विश्व स्तर पर जल, स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहे हैं। स्वामी के मार्गदर्शन में विश्व स्तर पर पहला ऐसा गठबंधन है, जो विभिन्न धर्मगुरुओं को एक मंच पर लाकर कार्य कर रहा है। इस मौके पर स्वामी चिदानंद ने कहा कि सत्य और अहिंसा की व्यवहारिक बुनियाद रखना ही सच्ची साधना है। भगवती सरस्वती ने कहा कि अहिंसा का तात्पर्य हिंसा की अनुपस्थिति नहीं है। स्वामी जहां भी जाते हैं चाहे वह नदियों का तट हो या कचरे और प्रदूषण से युक्त भूमि, वहां वे स्वयं कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हैं। उन्होने बच्चों और महिलाओं के लिए शिक्षा केन्द्र, अस्पताल और सीवेज उपचार संयत्र जैसे अनेेेेक कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें