फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय पर्यावरण संवर्द्वन एवं विकास मेला नंदासैंण की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस से होने वाले चार दिवसीय पर्यावरण संवर्द्धन एवं विकास मेला नंदासैंण की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह नेगी ने बताया कि नौ नवंबर को नंदा देवी और लाटू देवता की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मेले का शुभारंभ होगा। महिला और युवक मंगल दलों की ओर से भव्य कलश यात्रा के साथ पर्यावरण रैली और पौध रोपण किया जाएगा। मेले में विभिन शिक्षण संस्थानों, युवक और महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगे। सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों से मेले को भव्य बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें