गैरसैंण। ब्लाक के पज्याणा गांव में बच्चे चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। बच्चों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बच्चों का उपचार किया। टीम ने 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें 8 बच्चों में चिकन पॉक्स मिला। टीम प्रभारी फार्मासिस्ट रघुवीर पंवार ने बताया कि पीड़ित बच्चों को दवाइयां दी गई हैं। ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए गए। इस दौरान एएनएम विमला आर्य, महावीर शाह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंजना रावत और सुरेशी देवी आदि मौजूद थे।