फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी तहसील के तीन गांवों में चार दिन से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील आदिबदरी के मैतोली, ताल, बौंली गांवों में विद्युत ट्रांसफार्मर में आई खराबी से विगत चार दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे इन गांवों के लगभग 250 उपभोक्ताओं और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद बहुगुणा, बौंली के ग्रामीण गोविंद सिंह व कुंवर आदि ने बताया कि एक नवंबर को विद्युत ट्रांसफार्मर में आई खराबी से क्षेत्र के तीन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज के लिए गांवों से आदिबदरी बाजार आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए दूरभाष से ऊर्जा निगम के जेई से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो उनको ऊर्जा निगम के कार्यालय में तालाबंदी करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के जेई रणजीत सिंह सिंधवाल ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर में आई खराबी से मैतोली, ताल और बौंली गांवों में विद्युत आपूर्ति की समस्या है। जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें