फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल टूरिज्म के तौर पर विकसित हो उतराखंड : राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। देवभूमि सदा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। दुख होता है कि यहां भी ब्लडप्रेशर और हार्ट की समस्याएं बढ़ रही हैं। यह प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने का नतीजा है। यह बात एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि देवभूमि आधुनिकता और परंपरा की मिसाल बने। इसे नेचर और एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही मेडिकल टूरिज्म के तौर पर भी विकसित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को करीब बाद दोपहर तीन बजे हुआ। इससे पहले अकादमिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मौजूद रहे। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बतौर मेजबान सभी अतिथियों को मंचासीन करवाया। इसके बाद राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत की।
निदेशक ने बताया कि संस्थान में एमबीबीएस की 605 सीटें और 705 फैकल्टी मेंबर हैं। संस्थान में कुल 64 कोर्स संचालित हो रहे हैं। आंकड़ों के माध्यम से उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 142 रिसर्च वर्क, 145 पब्लिकेशन, 12 पोस्ट ग्रेजुएट थिसिस जबकि वर्ष 2017-18 में 233 रिसर्च, 301 पब्लिकेशन और 111 पोस्ट ग्रेजूएट थिसिस सब्मिट हुए। इसी तरह वर्ष 2016-17 में बेड क्षमता 300, आपरेशन थिएटर 9 थे, जोकि अब क्रमश: 900 और 25 हो गए हैं। एम्स ऋषिकेश में देश का पहला अत्याधुनिक सीटी स्कैन सेंटर स्थापित है, जहां अपने क्षेत्र की हर सुविधा है।
विज्ञापन


देश भर में 21 एम्स की स्थापना अभी बाकी
ऋषिकेश। समारोह के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एम्स की स्थापना से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को फायदा हो रहा है। एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। संस्थान में 75 फीसदी फैकल्टी मेंबर पूरे हैं यह आदर्श स्थिति है। बताया कि अब देश भर के एम्स में कैंपस रिक्रूटमेंट फेसिलिटी अखिल भारतीय स्तर पर अपनाई जाएगी। पिछले चार सालों में 14 एम्स की घोषणा की गई जिसमें 8 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि 21 एम्स पाइपलाइन में हैं। एम्स संस्थाओं के अध्यक्ष होने के नाते एक नई व्यवस्था भी करने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में कार्यकारी अध्यक्ष का पद सृजित होगा। इससे बैठकों में शामिल होने के लिए अध्यक्ष की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में मल्टीस्टोरी कैंसर सेंटर भी जल्द स्थापित किया जाएगा।

समारोह में 162 छात्र-छात्राओं को प्रदान की र्गई डिग्री
ऋषिकेश। कार्यक्रम में कुल 162 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 1 पीएचडी, 44 एमबीबीएस, 117 बीएससी नर्सिंग शामिल हैं। इनमें से एमबीबीएस बैच-2012 के अभिमन्यु पाल, अमनिंदर सिंह, अर्चना जेम्स पट्टुपारा, आशना गुप्ता, दीपक निर्वाण, मनमीत कौर, ऋतु, अंशु पंवार, प्रिया शर्मा, रश्मि झा, प्रिया बरार सहित बीएससी नर्सिंग बैच 2013 के कल्पना तिवारी, प्रियंका मौर्या, रेनु वर्मा, विश्नोई वी और 2014 बैच की नर्सिंग पास आउट दिव्या कटारिया समारोह में मौजूद नहीं रहीं।
विज्ञापन


उपाधि पाने वाली छात्रा
डॉ. रिबेका चौधरी - पीएचडी डिग्री

----------
एमबीबीएस 2012 बैच:
प्रतिभा भाटिया- एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट
अनुरिता स्वरूप - एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट
अमीशा- एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट
दीक्षा गुप्ता- एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट
बीसएसी आनर्स नर्सिंग: नेहा चंदेल- गोल्ड मेडलिस्ट-2013
शिवप्रीत कौर- गोल्ड मेडलिस्ट-2014
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट:
सुमेघा मित्तल- एमबीबीएस - बैच 2012
दीक्षा अरोड़ा बीएससी नर्सिंग- बैच 2013
किरनदीप कौर बीएससी नर्सिंग-बैच 2014
----------------

एमबीबीएस -बैच 2012
भव्या जैक
चंचल
दीक्षा
दीपांकर
हर्षित गर्ग
हर्षित सिंघल
ज्योति यादव
कार्तिकेय जैन
किस्तूरा राम
कुलदीप सिंह
मंजीत सिंह ओला
मोनिका नेगी
पारस मलिक
राहूल शर्मा
रोहित
संचित जैन
सोहेल बसोआ
वैभव त्रिवेदी
विदूषी गुप्ता
विनोद कुमार
जुतुरू निहल
अभिषेक राज
अशद नवाज जुबैरी
बलवंत राय
निर्मल कुमार नगर
प्रकाश कुमार
समीर अहमद अंसारी
विकास पटेल

----------------------------
बीएससी नर्सिंग -बैच 2013
आकांक्षा
अनुष्का यादव
बबीता वर्मा
भारती कुमारी
छवि औली
दीपिका
एकता
एकता तेहलान
गुनजोत
एच हिवरेयी छाओ
हरजोत कौर धामी
हरसिमरत कौर
हिमांशी
इंदु नेगी
काजल
कोमल रानी
कुनिका
ललिता
मधु यादव
मीनाक्षी
मोनिका
नवप्रीत कौर खुराना
नीतू
नेहा
नेहा जीनवाल
नेहा वाधवा
नीतिका
पूजा
पूजा
पूजा यादव
प्रज्ञा नौटियाल
प्रियंका श्रवन
पूर्णिमा शर्मा
रवनीत कौर
रितू
रेनू
ऋचा सैनी
ऋतिका
संजना
शालू
श्रेया सोनी
श्रृपा नवानी
सोनम
सोनिका
सुप्रिया मेनी
स्वाती अमर
वंशिका ठुकराल
विनीता

----------------
बीएससी नर्सिंग -बैच 2014
आरती देशवाल
आरती ठाकुर
आकांक्षा वर्मा
आकांक्षा थोमस
अंजलि
अंकिता भाटिया
अनुराधा
आरती सैनी
बरखा गहलोत
भावना शौकिन
दीक्षा छन
दिव्या कौशल
दिव्यांशु वाट्स
एस्थर चिनेकिम
गीतांजलि
ग्लोरिया
हिमानी चौहान
होईनेटिंग रिबेका
हनी
स्पर्शी रावत
ज्योति
ज्योति
कंचन
कनिका
करमजीत कौर
कविता सचान
मालनी क्रिशाली
मौसम
मीनाक्षी
मोनिका चौरिया
पंकज देवी
पारूल गुलिया
पिंकी गुप्ता
पूजा ममगाईं
पूजा पाल
पूजा सिंह
पूर्णिमा
रजनी पाल
राजवीर कौर
रंजना
रेनू
ऋचा
रिंकू भारद्वाज
ऋतु
ऋतु यादव
रूकसाना
शशि यादव
शीतल वर्मा
शिवानी शर्मा
सोनिया शर्मा
सुरभि शर्मा
शुशीला पन्नू
स्वीटी मेहरा
श्वेता यादव
तन्नु जैन
वर्षा धामा
वीना
विश्वपिंदर कौर संधु
विवानजीत कौर
ग्लोरिया अथारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें