गौचर। राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शनिवार को शुरू हुईं। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी जंगली ने छात्र-छात्राओं को खेलकूद के अलावा प्रकृति के संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ छात्रों की मार्चपास्ट परेड के साथ हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आदित्य प्रथम और नवीन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में निकिता प्रथम और मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस बालक वर्ग में ललित नेगी प्रथम और नवीन मिश्रा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या ने प्रथम और निकिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शतरंज बालक वर्ग में स्वप्निल बिष्ट ने प्रथम और हिमांशु सती द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम और निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य एसके वर्मा, देवेंद्र यादव, आरसी मैखुरी, किरन खर्कवाल, ऋचा असवाल, आरपी पुरोहित और अभिमन्यु सैनी आदि मौजूद थे।