फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने की पत्रकार वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने नगर निकाय चुनावों में पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों की भारी बहुमत से विजय हासिल करने की बात कही। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों के चलते देश में विकास की लहर है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता बिना मनभेद और मतभेद के पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री पंकज डिमरी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पार्टी के पूर्णकालिक चंडी प्रसाद बेलवाल, धन सिंह नेगी, नवीन नवानी, आशीष थपलियाल, किशोरी प्रसाद रतूड़ी, सुनील गुर्साइं और विनोद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें