गोपेश्वर। नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान केंद्रों पर किए जाने वाले निर्वाचन कार्यों के लिए आरओ, एआरओ, जोनल, सेक्टर, पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मिकों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ निर्वाचन सामग्री के संबंध में जानकारी दी। नगर निकाय निर्वाचन के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट, दस सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 168 पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डा. योगेश धस्माना ने मतदान के दौरान बहुत सावधानी के साथ कार्य संपन्न करने को कहा। मास्टर ट्रेनर मनोज तिवारी, केसी पंत तथा खीम सिंह कंडारी ने मतदान कर्मिकों को मतदान सामग्री, मतपेटिका, पीठासीन अधिकारी की डायरी एवं निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी।