फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमवंती देवी की दुधारु गाय रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। जिला पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत ल्वाणी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान दुधारू गाय वर्ग में हेमवंती देवी की गाय प्रथम, मोहन सिंह की द्वितीय और मोतिया देवी की तृतीय रही। बैल वर्ग में अजबी राम प्रथम, गजेंद्र सिंह द्वितीय और कमल सिंह के बैल तृतीय रहे। बछड़ा वर्ग में महेंद्र सिंह, भवान सिंह और देवकी देवी का बछड़ा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। पशु चिकित्साधिकारी डा. नवनीत फोनिया ने पशुपालकों को पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य और प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट मनवर सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह बिष्ट, हीरा सिंह, पशुधन सहायक दौलत सिंह और नैन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें