फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की ग्रामीणों के साथ वार्ता, जल्द होगा काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रस्तावित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर प्रशासन ने सिवाई गांव के ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि मामले को जल्द निस्तारित कर रेलवे लाइन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिवाई गांव प्रस्तावित रेलवे लाइन का अंतिम स्टेशन है। यहां रेलवे स्टेशन बनाया जाना है, लेकिन ग्रामीण यहां नगरीय क्षेत्रों के अनुरूप मुआवजा देने सहित अन्य मांगों पर अड़े हैं। दलवीर सिंह, भरत सिंह आदि ने बताया कि मुआवजे को नगरीय क्षेत्र के अनुरूप देने, लाइन निर्माण से पूरी तरह बेघर हो रहे परिवारों को भूमि देने सहित अन्य मांगे कर रहे हैं। यही नहीं खाता खतौनी की भूमि का मुआवजा भी अभी पूरी तरह से नहीं बंट पाया है। ग्रामीणों ने समस्याओं के निस्तारण करने और सभी प्रभावितों को मुआवजा वितरित करने के बाद ही रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस पर शुक्रवार को एसडीएम जीआर बिनवाल ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की। बिनवाल ने कहा कि ग्रामीणों ने जल्द गांव में बैठक कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इसके बाद रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिवाई गांव से रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मशीनें कालेश्वर से अलकनंदा पार कर सिवाई गांव पहुंचना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें