श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं के लिए मंच प्रदान करती हैं।
गढ़वाल विवि के इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर बालिका वर्ग का पहला मैच अस्मिता जोशी (देवभूमि पब्लिक स्कूल) व अंजलि (मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल) के बीच खेला गया, जिसमें अस्मिता जोशी विजयी रही। दूसरा मैच में नवी रावत व तीसरा मैच सौम्य ने जीत हासिल की। जूनियर वर्ग के आखिरी मैच में विभा पंवार जीती। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग के पहले मैच में सृष्टि डोभाल, दूसरे में समीक्षा, तीसरे में अश्मिता और चौथे मैच में अनुष्का ने बाजी मारी। दूसरी ओर सीनियर बालिका वर्ग में अंजलि व दूसरा मैच, डॉली, तीसरे मैच में साक्षी मियां और चौथे में अंजलि अव्वल रही।