ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
एम्स अपना पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित करेगा। इससे पहले अविरल गंगा के लिए अनशनरत रहे संत गोपाल दास को संस्थान से हटाने की योजना है। इसी क्रम में उन्हें डिस्चार्ज लेटर भी थमा दिया गया है। मुसीबत ये है कि एम्स प्रशासन इस उलझन में है कि संत को कहां भेजें। संत गोपालदास को डिस्चार्ज लेटर देने के बाद फिलहाल अभी मेडिसिन वार्ड में ही रखा गया है। हरिद्वार प्रशासन भी वापस ले जाने में रुचि नहीं दिखा रहा है।